प्रोजेक्ट के बारे में
ओरल एण्ड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग, दन्त संकाय, किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के संयुक्त शोध परियोजना के अन्तर्गत यह व्यवस्था की गई है कि अगर ये समस्याएँ देखी जायें जैसे-
1. मुँह में सफेद/लाल चकत्ता/घाव होना/गले में गाठ होना |
2. मुँह में किसी जगह त्वचा का कड़ा हो जाना |
3. ऐसे घाव जो एक महीने से अधिक अवधि तक न भरें |
4. मुँह के श्लेष्मा का पीला पड़ जाना |
5. मिर्च या मसालेदार भोजन का मुंह के अन्दर सहन न होना |
6. मुँह खोलने में कठिनाई |
7. जीभ को बाहर निकालने में कठिनाई |
8. आवाज में परिवर्तन (नाक से बोलना) |
9. अत्यधिक लार का स्राव |
10. चबाने/निगलने में कठिनाई |
निम्न में से कोई भी लक्षण यदि आपको परेशान कर रहा हो या अन्य कोई भी मुंह की समस्या हो तो आप निम्नलिखित जगहों पर लक्षणों एवं फोटों के साथ मैसेज करें।
सम्पर्क करेः-
व्हाटसएप मैसेज- 9415006417 (फोन नहीं)
ई-मेल- druspalkgmc@gmail.com
अपनी डिटेल यहां भेजे – https://www.druspal.com/ragistration/
फेसबुक- https://m.facebook.com/druspal
ट्वीटर- https://twitter.com/uspalkgmc
आपकी परेशानी का विवरण पाने के उपरान्त आपको उसका इलाज बताया जायेगा तथा आपको इस अध्ययन में शामिल किया जायेगा और आपको आपके क्षेत्र में आकर कैम्प लगाकर देखा जायेगा।
व्यसन मनुष्य के वास्तविक प्राणघातक शत्रु हैं। मादक द्रव्य सेवन करने वाला व्यक्ति दिन-दिन क्षीण होते-होते अकाल मृत्यु के मुख में चला जाता है। व्यसन मित्र के रूप में हमारे शरीर में घुसते है और शत्रु बनकर उसे मार डालते हैं।
पं० श्रीराम शर्मा आचार्य
मुख एवं मुख गुहा मानव शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं जिसकी बीमारी की स्थिति में सम्पूर्ण शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव होता है। भारत में कैंसर रोगियों में से 56 प्रतिशत पुरुषों और 44 प्रतिशत महिलाओं को कैंसर तम्बाकू के कारण होता हैं।